देहरादून। आज देहरादून में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा और कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण और मरमत कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बाल शिक्षा और कौशल विकास, कृषि और जल संसाधन प्रबंधन एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
भारत सरकार के आदेशानुसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक एक महत्वपूर्ण मंच है जहां विभागों के बीच समन्वय स्थापित करके, विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं का समाधान करने, जनहित में निर्णय लेने और कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते है।
बैठक में विधायकगण सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, जिला अधिकारी सवीन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक शाह जी, एडीएम जय किशन जी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








