पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बुधवार को निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल पौड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक करने पर निदेशक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। आयुक्त ने निदेशक के अनुपस्थित रहने की स्पष्ट जानकारी न मिलने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य और डीजी स्वास्थ्य को तत्काल पत्र लिखकर सूचना भेजी जाय। आयुक्त ने चेतावनी दी कि अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी तैनाती स्थल पर ही उपस्थित रहना होगा, अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








