देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब सीप प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। आज खेले गए मुकाबलों में पूल ‘ए’ से गिरिधर शर्मा, भूपत सिंह बिष्ट तथा पूल ‘बी’ से भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, मनोज सिंह जयाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की।
पूल ‘ए’ के मैचों में गिरिधर शर्मा, भूपत सिंह बिष्ट ने मौ. असद, शहजाद पहाड़ी की जोड़ी तथा नरेन्द्र पिमोली, किशोर रावत की जोड़ी को पराजित किया। इसी पूल में नवीन थलेड़ी, किशोर रावत की जोड़ी ने नरेन्द्र पिमोली, किशोर रावत की जोड़ी को हराया।
पूल ‘बी’ में भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, मनोज सिंह जयाड़ा की जोड़ी ने मनमोहन लखेड़ा, दीप मैठाणी तथा उपेन्द्र राणा, शिवराज राणा की जोड़ियों को पराजित किया। इसी पूल में मनवर रावत, अभिषेक मिश्रा की जोड़ी ने उपेन्द्र राणा, शिवराज राणा की जोड़ी को मात दी।
खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 8 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी और 9 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता दो पूलों में हो रही है—पूल ‘ए’ में पाँच टीमें और पूल ‘बी’ में छः टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दोनों पूलों की प्रत्येक टीम को अपने पूल के सभी मैच खेलना अनिवार्य है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







