देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी की छात्रा साक्षी का मामला सामने आया, जिसमें हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद उसे डिग्री नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि छात्रा को एक सप्ताह के भीतर डिग्री उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक माह की 5 तारीख तक सभी विभागों को हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाह अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “समस्या का समाधान तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।”
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








