पिथौरागढ़। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा और गलतफहमियाँ कई बार परिवारों को तोड़ देती हैं। ऐसे मामलों को संवेदनशीलता से सुलझाने व टूटते हुए परिवारों को दोबारा जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में महिला हैल्प लाईन को प्राप्त पारिवारिक मामलो में काउन्सलिंग कर उनको समझाया जाता है। इसके अलावा कुछ संवेदनशील मामलो को सुलझाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में गठित ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी द्वारा समय- समय पर काउन्सलिंग सत्र का आयोजन कर टूटते हुए परिवारों को दोबारा जोडने हेतु उनको समझाया जाता है। इसी क्रम में आज एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में एक काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान महिला हेल्पलाइन के पास पारिवारिक विवादों के कुल 12 मामले आये थे जिनमें 03 लोगो का समझौता हुआ, 03 लोग काउन्सलिंग में नही आये थे, 03 लोगो को अग्रिम तिथी दी गयी तथा 03 लोगो को न्यायालय में भरण-पोषण हेतु वाद दायर करने की सलाह दी गयी। कमेटी के सदस्यों द्वारा धैर्यपूर्वक काउंसलिंग कर इन परिवारों को समझाया गया।काउंसलिंग के परिणामस्वरूप 03 पति-पत्नी आपसी सहमति बनाकर खुशी-खुशी अपने घर लौट गये। इस काउंसलिंग सत्र में पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत, समाजशास्त्री डॉ. इन्द्र पन्त, प्रो. जीत सिंह (शिक्षाविद), अधिवक्ता एनसी पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह तथा महिला हेल्पलाइन प्रभारी श्रीमती सुशीला आर्या के साथ पुलिस कर्मी का. सुष्मा राणा, का. आशा खनका, का. रश्मि चन्देल, का. कविता भी उपस्थित रहीं। यह पहल न केवल परिवारों को टूटने से बचाती है, बल्कि समाज में पारिवारिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







