देहरादून। राजधानी देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि N-CAP कार्यक्रम के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, वायु की गुणवत्ता बेहतर करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों के अनुरूप और स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल प्रशासन में उत्तराखंड के शहरों में शहरों और गांवों की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में देहरादून की सड़कों की बेहतर सफाई, कूड़ा मुक्त, धूल मिट्टी से मुक्त और स्वच्छ वायु प्रबंधन हेतु आज "रोड स्वीपिंग मशीनों" का सफल ट्रायल किया गया। यह मशीनें एक घंटे में दस से पंद्रह किलोमीटर तक सड़कों से सफाई, सूखा कूड़ा उठाना, पानी का छिड़काव कर धूल मिट्टी को कम करने में सहायक हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पार्षद गण भी उपस्थित रहें।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







