Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 18 Sep 2025 651

तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से 10 लोग लापता.

 

चमोली,। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है, एनडीआरएफ भी नंदप्रयाग के लिए गौचर से रवाना हो गई है। सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम, 108 सेवा की तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गयी हैं। तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगों के लापता की सूचना है। जिनमें कुंतरी लगा फाली में 8 और धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। ग्राम कुंतरी लगा फाली में लापता लोगों में कुंवर सिंह s/बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह (उम्र दोनों की 10 वर्ष), नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिँह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70), भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65), देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65) हैं। तहसील घाट नंदानगर के गाँव धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिनमें गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र75) और ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) हैं।