रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के छेनागाड आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर आपदा से हुई तबाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और पुनर्वास का भरोसा दिलाया। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि छेनागाड क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, आधारभूत सुविधाएं और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा मानकों के अनुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सांसद बलूनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।स्थलीय निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने क्षतिग्रस्त मकानों, खेतों और बुनियादी ढांचे को भी देखा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं की बहाली की जाएगी। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को अस्थायी आवास और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्थानीय जनता से बातचीत करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से सुरक्षित और स्थायी आवास नहीं मिल जाते, तब तक सरकार लगातार सहायता करती रहेगी।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आश नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल, आलोक नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








