रूद्रप्रयाग। गत दिवस गौरीकुण्ड में होटल अनूप के समीप कुछ नेपालियों द्वारा आपस में कहासुनी व लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। इनकी आपसी बहस इत्यादि का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हुआ था। इस सम्बन्ध में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा सभी 5 नेपालियों को हिरासत में लेकर शान्ति भंग करने के जुर्म में इनके विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है।
नेपालियों का विवरण -
1- राजेंद्र बोरा पुत्र जय बहादुर निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
2- रमेश शाही पुत्र दत्त बहादुर शाही निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
3- भीमराज सिंह पुत्र नयन बहादुर सिंह निवासी बारीकोट गांव पालिका थाना लिम्स जिला जाजरकोट नेपाल।
4- लोकेन्द्र बहादुर शाही पुत्र जय बहादुर शाही निवासी हेमा गाऊं पालिका 05 जुमला नेपाल।
5- राज देवी शाही पत्नी लोकेन्द्र शाही निवासी हेमा गाऊं पालिका 05 जुमला नेपाल।
चौकी गौरीकुण्ड पुलिस के स्तर से इन सभी नेपालियों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे आपस में उचित व्यवहार रखेंगे व इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाये जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








