देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का आज विधिवत समापन हुआ।
समापन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके चार वर्ष के सफल कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अरदास की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री राज्यपाल श्री कौशल किशोर शुक्ल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








