देहरादून। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड देहरादून पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय से सारी व्यवस्थाये पूर्ण करने के निर्देश दिये गए, साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अथितिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा समारोह में आने वाले अथितिगणो तथा अन्य व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने के निर्देश दिए गए।
इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस की परेड में 10 प्लाटूनो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें 01 प्लाटून देहरादून पुलिस, 01 प्लाटून आई0टी0बी0पी0, 01 प्लाटून सीआरपीएफ, 01 प्लाटून हरियाणा पुलिस, 02 प्लाटून 40 वी वाहिनी पीएसी, 01 प्लाटून महिला 40 वी वाहिनी पी0ए0सी0, 01 प्लाटून पीआरडी, 01 प्लाटून होमगार्ड तथा 01 प्लाटून एन0सी0सी0 बॉयज शामिल है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








