देहरादून। सड़कों पर पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था के चलते रक्षाबंधन के पर्व पर भारी भीड़ के बीच भी शहर के अंदर सभी मार्गों पर नहीं दिखा यातायात का दबाव। शहर के सभी बाहरी व्यस्ततम मार्गो व चौराहों पर पुलिस मुस्तादी से डटकर कर रही सुचारू यातायात व्यवस्था। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्वयं मार्गो पर यातायात संचालन के दिए थे निर्देश। पर्व के दौरान काफी संख्या में लोगो के चौपहिया वाहनो से आवागमन की संभावना को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के निर्बाध संचालन हप्रभावी यातायात व्यवस्था के दिए थे निर्देश। पर्व के दौरान शहर के सभी व्यस्ततम मार्गो/ चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया था। मुख्य मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था।
रक्षाबंधन पर्व के दौरान भारी संख्या में लोगों का चौपहिया वाहनो से आवागमन होने तथा उससे मुख्य मार्गो के साथ साथ अन्य लिंक मार्गो पर भी यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा एक दिन पूर्व नगर के विभिन्न व्यस्ततम मार्गो/ चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया था, साथ रक्षाबंधन पर्व के दौरान आम जन को असुविधा से बचाने तथा यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने हेतु अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशो के क्रम में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस की व्यवस्था चक चौबंद रही। शहर के सभी व्यस्ततम मार्गो/ चौराहो तथा बोटल नैक पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया।
साथ ही यातायात के दबाव वाले क्षेत्रो पर दबाव को कम करने के लिए परिस्थिति के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया गया, इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं नियमित रूप का क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके चलते शहर में किसी भी मार्ग/ चौराहे पर यातायात का दबाव देखने को नहीं मिला। इसके अतिरिक्त शहर के आंतरिक मार्गो पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए भी शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया।
शहर के आंतरिक मार्गो चकराता रोड, राजपुर रोड व अन्य सभी मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनो का आवागमन काफी कम है, इसके अतिरिक्त शहर के बाहरी मार्गो हरिद्वार बायपास रोड, आईएसबीटी, जोगीवाला आदि स्थानों पर यातायात का दबाव अधिक है, जहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करते हुए लगातार यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








