देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा "safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में जाखन, दिलाराम चौक, राजपुर रोड, व घण्टाघर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेंद्र सिंह राणा औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, श्री विनोद जगुडी एवं निधि रतूडी आरक्षी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।
इस दौरान मेडिकल स्टोरों में कई कमियां पायी गयी, जिसमें बाली कैमिस्ट, जाखन, राजपुर रोड, देहरादून और अपोलो फॉर्मेसी, जाखन, राजपुर रोड, देहरादून को दवाईयों के क्रय-विक्रय रजिस्टर व दवाईयों के स्टोरेज के सम्बंध में कमियां पायी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
सद्भावना फॉर्मेसी एण्ड क्लीनिक, जाखनन्, राजपुर रोड, देहरादून और लाइफ केयर फॉर्मेसी, घंटाघर, देहरादून में अत्यधिक अनियमितताएं व अव्यवस्थायें होने के कारण उक्त दोनों स्टोर को मौके पर ही बंद कराया गया।
शिवा मेडिकल, जाखन्, राजपुर रोड, देहरादून और गुडनेस फॉर्मेसी, राजपुर रोड, देहरादून की स्टोर में उचित साफ-सफाई व फ्रिज में तापमान डिस्प्ले लगाने के साथ ही बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाईयों का विक्रय न करने के निर्देश दिये गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाता है, व साधारण अनियमितताएं पाने पर स्टोर संचालकों की चेतावनी दी जाती है तथा अत्यधिक अव्यवस्था व अनियमितता पाने पर दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाकर स्टोर की बंद कराया जाता है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








