देहरादून । लगातार हो रही बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर व नदी, नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत किया जा रहा। नदी, नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी, नालों के किनारे रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी जा रही।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लगातार भारी बारिश के अलर्ट व जनपद देहरादून व पहाड़ी जनपदों में हो रही बारिश के दृष्टिगत गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को लगातार अलर्ट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा नदी नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा बरसात के दौरान नदी नालों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से हटाया जा रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








