देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में टाइगर हिल की शौर्यपूर्ण लड़ाई में कैप्टन यादव ने असाधारण बहादुरी दिखाकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया। उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का संदेश देती रहेंगी।
राज्यपाल ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता हमारे लिए जीवंत प्रेरणा हैं। उनके जीवन की गाथाएँ राष्ट्र निर्माण की राह दिखाती हैं और युवाओं को समर्पण, त्याग और वीरता का आदर्श प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीर सपूतों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








