Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 30 Aug 2025 632

सीएम ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा                         .

    देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को तत्काल 05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। 
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए तथा बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए। 
स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए। 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।