पिथौरागढ़। मानसून काल में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने हेतु शासन द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में उपलब्ध कराई गई हेलीकॉप्टर सेवा के अंतर्गत आज एक आकस्मिक रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। आपदा प्रबंधन कक्ष को ग्राम कनार से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला दैवीय आपदा के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मेतली महेन्द्र परिहार एवं ग्राम प्रधान कनार द्वारा प्रशासन को तत्काल अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों प्रभावित व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) उपलब्ध करवाया और हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) के माध्यम से ग्राम कनार से रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। इस प्रकार शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई हवाई सेवा के माध्यम से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संभव हो सका।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







