देहरादून। धराली उत्तरकाशी में आई भीषण आपदा की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों की मदद हेतु आम जन को आगे आने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है। आज एसएसपी देहरादून के निजी प्रयासों से बाधवा संस्था एवं अन्य संस्थाओं द्वारा आपदा प्रभावित लोगों की मदद हेतु आगे आते हुए ड्राई राशन उपलब्ध कराया गया, जिसे पुलिस के सहयोग से उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों को वितरण हेतु उत्तरकाशी पुलिस लाइंस भेजा, जहां से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के माध्यम से आपदा प्रभावित इलाकों में वितरित किया जाएगा। साथ ही तीन तीन दिवस के अन्तराल पर खाद्य सामग्री फिर से उत्तरकाशी भेजी जाएगी। अन्य संस्थाओं द्वारा भी आपदा प्रभावित क्षेत्र में मदद हेतु लगातार देहरादून पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








