देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा UPES यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों एवं पीजी, होस्टल संचालको के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सभी से फीड बैक लेते हुए छात्र छात्राओं से भराये जा रहे कान्सर्ट फाॅर्म, शपथ पत्र की जानकारी ली गयी। गोष्ठी में सभी को दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी पीजी, होस्टल संचालको को हिदायत दी गई कि किसी भी पीजी, हॉस्टल में ड्रग्स की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। गोष्ठी में प्रत्येक माह इस प्रकार की गोष्ठी आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी मे सम्मलित सभी पदाधिकारियों, संचालको के द्वारा ड्रग्स के विरूद्व दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








