द्वाराहाट अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा, द्वाराहाट ब्लाॅक के सुदूर क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूंगी डोटलगांव के छात्र-छात्राओं के लिए डोटलगांव के ही गोविंद सिंह नेगी ने विद्यालय को एक कंप्यूटर व उससे संबंधित सभी सामग्री प्रदान की र्है।
प्रधानाध्यापक आकाश बुराथोकी ने कहा कि आजकल, कंप्यूटर शिक्षा स्कूलों में एक महत्वपूर्ण विषय बन गई है। कंप्यूटर शिक्षा छात्रों को डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करती है और उन्हें विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने में मदद करती है।
उन्होंने विद्यालय व बच्चों की ओर से गोविंद सिंह नेगी का का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि यह सहयोग हमारे छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। आपके इस योगदान से न केवल विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी में वृद्धि होगी, बल्कि उनका भविष्य भी उज्जवल बनेगा। हम आशा करते हैं कि आपका सहयोग भविष्य में भी हमें व समाज को प्राप्त होता रहेगा।
इस मौके पर सहायक अध्यापक कमल किशोर सहित बच्चों के अभिभावक, विद्यालय के अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








