देहरादून। प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड संदीप चमोली का कहना है कि जिस प्रकार जनपद नैनीताल में चुने हुए जिला पंचायत सदस्यों को दिनदहाड़े बीजेपी के गुंडों के द्वारा लाठी डंडे और बंदूक के दम पर दिनदहाड़े अपहरण किया गया। इससे साफ पता लगता है कि इस प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। इन 25 वर्षों में पहली बार उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में ऐसी घटना हुई है। बीजेपी इस घटना की सीधे तौर पर जिम्मेदार है। पंचायतों में प्रमुख और अध्यक्ष बनाने के लिए बीजेपी निम्न स्तर पर आ गई है। अगर सरकार सच में इस कृत्य खिलाफ है तो तत्काल प्रभाव से जिले के एसएसपी और डीएम को सस्पेंड करना चाहिए। जो लोग उस मतदान स्थल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए दोषियों पर सख्त सख्त कार्रवाई होनी चाहिए मान्य न्यायालय। को? जब तक जिन पंचायत प्रत्याशियों का अपहरण हुआ है जब तक वो नहीं मिलते हैं इस प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए और न्यायालय को हस्तक्षेप करते हुए सरकार को फटकार लगानी चाहिए और कहीं ना कहीं बीजेपी की सरकार ने धामी जी के शासन काल में इस प्रदेश को जंगल राज बनाने का काम किया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








