Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 16 Jul 2025 761

भाजपा ने मनाया हरेला, साधु राम इंटर कॉलेज में किया वृक्षारोपण.

देहरादून। लोक पर्व हरेला के अवसर पर भाजपा द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पौधारोपण करते हुए आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर साधु राम इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड जोगिंदर सिंह पुंडीर के साथ वृक्षारोपण किया। धरती पर हरियाली हो जीवन में खुशहाली हो और सब मिलकर पेड़ लगाए धरती मां को हरा भरा बनाएं। महामंत्री ने सभी का मार्गदर्शन किया और कहा कि इस वक्त तो बरसात का मौसम है पर जब गर्मी का मौसम आएगा तब सभी इन पौधों की जिम्मेदारी ले एक-एक जग पानी जरूर इनमें डालें जिस से यह पौधे हम बढ़ता हुआ देख सकें। 
कार्यक्रम का नेतृत्व आशीष शर्मा, महामंत्री मनोज कांबोज, महानगर मंत्री गोविंद मोहन, विशाल बिरला, पूर्व सदस्य राज्य अनुश्रवण समिति गोविंद मोहन, पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रईस अंसारी, श्रीमती सुमन सिंह, सतीश साहनी, श्रीमती सीमा, श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती अमरजीत कौर, आजम खान, इसराइल मलिक, मुकीम, अजय सिंह मौजूद रहे।