चमोली। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2025 के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त स्वयं यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान भारी भीड़, विषम भूगोल, कठिन मौसम और ऊंचाई जैसे चुनौतियों के बावजूद चमोली पुलिस द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था, अनुशासन और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार देखकर वे अत्यंत प्रसन्न और प्रभावित हुए। इसी उत्कृष्ट सेवाभाव और जिम्मेदारी को देखते हुए, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त द्वारा थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत, चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह सहित कांस्टेबल गौरव,कांस्टेबल राहुल सिंह,कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह,होमगार्ड मुकेश व होमगार्ड सचिन को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत कर्तव्यनिष्ठा का, बल्कि चमोली पुलिस की टीम भावना, सेवाभाव और अनुशासन का प्रतीक है। चमोली पुलिस इस सम्मान को गर्व और प्रेरणा के रूप में स्वीकार करते हुए, भविष्य में भी यात्रियों और जनसामान्य की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लेती है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








