देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशन जिला प्रशासन की कार्यशैली अब त्वरित संज्ञान एवं एक्शन की बन गई है। माह जून में जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। अब चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष के विस्तारीकरण साथ ही बच्चों के अनुरूप साज-सज्जा कार्य किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं बच्चों की बैठने की उचित व्यववस्था एवं एसी के साथ ही अलग पंजीकरण कांउटर बनाया गया है। वहीं चिकित्सालय जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत दवाई वितरण कांउटर भी बढाए गए हैं। विगत माह जून में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण कक्ष में भारी भीड़ अव्यवस्था के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी विकसित करने के निर्देश दिए थे, जिस पर डीएम निरीक्षण के दूसरे ही दिन कार्य प्रारम्भ हो गया था। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के टीकाकरण कक्ष का कार्यपूर्ण हो गया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








