देहरादून। जनपद के भतरौंजखान थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली से देघाट की ओर जा रही एर्टिका कार (UK19TA-2494) ग्राम पनुवाडोखन के पास अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। कार में दो लोग सवार थे। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र चंदन राम, निवासी ग्राम तिमली, पीपोरा, तहसील स्याल्दे, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वहीं, चालक सुरेश राम (45 वर्ष), पुत्र बहादुर राम, निवासी संगम विहार, नई दिल्ली, गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर घायल को बाहर निकाला और उपचार हेतु रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। वहीं, मृतक मोहित कुमार के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में रखा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप सिंह पांती के अनुसार, घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग को सुरक्षित बनाए जाने की मांग की है। बताया गया है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह क्षेत्र बेहद जोखिमभरा है, जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








