देहरादून। जनमानस से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन की संवदेनशीलता बढ गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से जनमानस के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक कर रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों ने जिलाधिकारी से रोडवेज व स्मार्ट सिटी की बसों में निःशुल्क यात्रा का अनुरोध किया गया था, जिस पर डीएम ने बैठक के बीच में ही आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को तोहफा दिया। तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया है। अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए फी यात्रा की सुविधा रहेगी जिससे डीएम के आन द स्पॉट निर्णय पर खुशी जाहिर करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने हुए डीएम का धन्यवाद दिया। अब स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों हेतु फ्री यात्रा का फ्लेक्स भी चस्पा कर दिया गया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








