देहरादून। आज संस्कार परिवार देहरादून और आजीविका ऐजुकेशन देहरादून द्वारा देहरादून की बहिनों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनी स्वनिर्मित राखियों को सेना, अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस के जवानों को भेजने का शुभारम्भ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, संस्कार परिवार के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी, आजीविका ऐजुकेशन के संस्थापक आजीव विजय, सतपाल महाराज की दोनों बहुएं, श्रीमती सुधा विजय, नीलम विजय, सीमा बिष्ट, अंजू विजय आदि के पावन सानिध्य में किया गया। सतपाल महाराज ने अभियान की सराहना करते हुए कहा इससे हमारे सैनिकों का मनोबल और भी बढ़ता है साथ ही राखी बनाने और पहनाने वाली बहिनों को भी गौरव की अनुभूति होती है। विदित रहे तक सिलसिला विगत 30 सालों से लगातार चलाया जा रहा है। आचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया सैनिक बलों के साथ साथ अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस बलों के जवानों को बहिनें अपने हाथों से राखियां बांधेगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राखी भेजी जाएगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








