देहरादून। भारी वर्षा के कारण आसन नदी का जल स्तर बढने से आवासीय कालोनी में पानी भरने की घटना में पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और पानी भरने के कारण घरों में फंसे लोगो को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुचांया। लगातार हो रही भारी बरसात के कारण एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आसन नदी का जलस्तर बढने के कारण भूड़पुर क्षेत्र मे आवासीय कालोनी में जलभराव होने के कारण कुछ लोगों के अपने घरों में फंसे होने की सूचना पटेलनगर पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी नयागांव मय पुलिस बल व आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा मौके पर रस्सों की सहायता से घरों में फंसे लोगो को सकुशल रैस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस द्वारा नियमित रूप से नदी नालों के किनारे बस्तियों व आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने तथा बरसात के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने के सम्बंध में सचेत किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








