Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 28 Apr 2025 915

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद के सदस्य ने की राज्यपाल से मुलाकात .

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद के सदस्य ने की राज्यपाल से मुलाकात 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 28 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में ले. ज. ए के सिंह (से नि) ने शिष्टाचार भेंट की। ले. ज. ए के सिंह मूल रूप से उत्तराखण्ड के निवासी हैं एवं उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने ले. ज. ए के सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (NSAB) में सदस्य नामित होने पर शुभकामनाएं दी।