Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 27 Apr 2025 683

सीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें संस्करण को सुना.

सीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें संस्करण को सुना  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री पुनीत मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।  यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्यमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  समाज के विभिन्न सकारात्मक कार्यों का उल्लेख कर समाज के उन लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, जो देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता की राय, सुझाव और सफल प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम आज देशवासियों से भावनात्मक और वैचारिक रूप से गहराई से जुड़ चुका है।