Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 14 Apr 2025 926

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ.


अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
पिथौरागढ़, 14 अप्रैल। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी की उपस्थिति में  प्रभारी अग्निशमन अधीकारी दया किशन और अग्निशमन कर्मियों ने 1944 मुंबई अग्निकांड में वीरगति को प्राप्त 66 अग्निशमन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।