देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जी को पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाया गया। चांदी के बर्क चढ़ाए गए और नए वस्त्र आभूषण धारण करवाकर विशेष पूजा अर्चना के साथ पंडित कमल जोशी और मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन किए गए। आचार्य डा. बिपिन जोशी ने कहा जिसे मान अपमान का भय ना हो और अपने ईष्ट और आराध्य के प्रति समर्पण भाव हो वही श्री हनुमान जी का कृपापात्र बन सकता है। आज के कार्यक्रम में डा. बिपिन जोशी, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, राम सेवक शर्मा, गीता जोशी, राघव शर्मा, पंडित अरविंद बडोनी, ऋषिपाल, संतोष ढौंढियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








