Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 17 Mar 2025 861

वैश्य एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन .


वैश्य एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 17 मार्च। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड प्रदेश इकाई द्वारा अपने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शारदीय स्व. रामदास अग्रवाल की जयंती पर वैश्य एकता दिवस कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला आश्रम लक्ष्मण चौक देहरादून में पढ़ने वाली बच्चियों को फल-मिष्ठान वितरण कर सादगी के साथ मनायाI इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंहल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने कहा कि स्व. रामदास अग्रवाल ने देश के अग्र बंधुओं को एक साथ एवं मंच पर लाने का कार्य किया व देश में अनेकों जनहित के कार्यो के माध्यम से जन जन की सेवा की हैI कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि आज स्व. रामदास की प्रेरणा से देश के लाखों युवा संस्था से जुडकर सामाजिक कार्यो में अपनी भागेदारी निभा रहा हैI इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नितिन जैन, समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, निकुंज गुप्ता, श्रीमती नीता गर्ग, महेश गुप्ता, वैभव गोयल, उपेंद्र गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, मनोज सिंहल, एम. सी. गुप्ता आदि उपस्थित रहेI