स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहे छात्र की मौत
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 17 मार्च। आज कोतवाली मसूरी पुलिस को कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से डेथ मेमो प्राप्त हुआ कि एक बालक, छात्र बोर्डिंग स्कूल मसूरी उम्र 13 वर्ष को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में कम्युनिटी अस्पताल लाया गया था। इस सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ़ से जानकारी की गई तो स्कूल स्टाफ के द्वारा बताया गया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था, जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया। जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में उसके परिजनों को सूचना दी गई। जिनके मसूरी पहुँचने पर पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में पंचायतनामा / पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। शव को बाद पोस्टमार्टम के परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है। उक्त प्रकरण में जांच की जा रही है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








