राजभवन में हर्षाेल्लास से मनाई गई होली
देहरादून 14 मार्च। राजभवन में शुक्रवार को होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए। राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







