Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 12 Mar 2025 784

योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित .


योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
चमोली 12 मार्च। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र सेक्टर व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को  जिला योजना 2024-25 में आवंटित धनराशि का एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला योजना के तहत आवंटित धनराशि के व्यय की एक सप्ताह तक दैनिक रुप से समीक्षा करते हुए व्यय में सुस्ती दिखाने वाले विभागाध्यक्षों की वार्षिक प्रतिकूल  प्रविष्टि प्रस्तावित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पारुल गोयल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित डुबरिया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।