Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 10 Mar 2025 811

अखिल भारतीय स्वर्णकार मेढ़ क्षत्रिय समाज की बैठक गुजरात में आयोजित! उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मैसोन ने लिया भाग.


एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून। अहमदाबाद गुजरात के डकोर में अखिल भारतीय स्वर्णकार मेढ़ क्षत्रिय समाज की आल इंडिया कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश लाल मयेश के नेतृत्व में आहूत हुई। इस बैठक में बतौर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पंकज मैसोन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंकज मैसोन ने सभा में आए हुए आल इंडिया के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों तथा पदाधिकारियों को संबोधित किया एवं क्षत्रिय समाज की प्रगति के लिए अपने विचार रखे कि किस तरह क्षत्रिय समाज सामाजिक कार्यों में ओर बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद मेसोंन एवं सजन लावट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उनके साथ क्षत्रिय समाज के उत्तराखंड प्रदेश के महामंत्री पंकज डीडान भी उपस्थित रहे।