Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 04 Mar 2025 1088

प्रधानमंत्री ने किया वनतारा का उद्घाटन.

नई दिल्ली, 04 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के जामनगर में वन्य जीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास की अनूठी पहल वनतारा का उद्घाटन किया। अनंत अंबानी और उनकी टीम के सहानुभूतिशील प्रयासों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वनतारा पारिस्थितिकी स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को बढ़ावा देते हुए जानवरों के लिए सुरक्षित पर्यावास प्रदान करता है। श्री मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा: "वनतारा नामक एक अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल का उद्घाटन किया, जो पारिस्थितिकी स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को बढ़ावा देते हुए जीव-जन्तुओं के लिए एक सुरक्षित पर्यावास प्रदान करती है। मैं इस अत्यंत सहानुभूतिशील प्रयास के लिए श्री अनंत अंबानी और उनकी पूरी टीम की सराहना करता हूं।" "वनतारा जैसा प्रयास वाकई सराहनीय है, यह हमारे सदियों पुराने लोकाचार का जीवंत उदाहरण है कि हम उन जीव-जन्तुओं की भी रक्षा करते हैं जो इस पृथ्वी पर हमारे साथ रहते हैं।
फोटोः डीडी 13, डीडी 14      
कैप्शन : 
प्रधानमंत्री ने किया वनतारा का उद्घाटन 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 