मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा 01 करोड़ का चैक
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 03 मार्च। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) से एक करोड़ रुपये की धनराशि का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया। गौरतलब है कि बीते शनिवार को उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से यह चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उपनल के चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उप महाप्रबंधक वित्त कर्नल (सेनि) राजेश नेगी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







