Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 02 Mar 2025 817

राजपुर रोड व्यापार समिति की घोषणा,राहुल सूद को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी.

 एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। राजपुर रोड व्यापार समिति के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया की राजपुर रोड व्यापार समिति की कार्यकारिणी 2025-2026 की घोषणा कर दी गई हैं। कार्यकारिणी 2025-2026 में राजपुर रोड व्यापार समिति समिति के अध्यक्ष पद पर राहुल सूद,  महामंत्री पद पर विश्व रमन और कोषाध्यक्ष के पद पर राहुल अग्रवाल की घोषणा की गई हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में मुख्य रूप से शकील अहमद खान, अनुपम गुलाटी, संजीव गोयल, अनुज रस्तोगी, योगेश तनुजा को शामिल किया गया हैं।