प्रस्तावित सड़कों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 28 फरवरी। मंत्री ने कहा कि आज मसूरी विधान सभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की समीक्षा की गई है जिसमें कई सड़कों का शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बुरांशखण्डा से गढ़ मोटरमार्ग, चामासारी-लुहारीगढ़ मोटरमार्ग, मसराणा-मोटीधार लिंकमार्ग एवं छमरोली-डोमकोट, चामासारी-तल्याणीगाड़ आदि सड़कें वन विभाग में स्वीकृति हेतु लंबित हैं जिनमें से 03 मोटरमार्गों पर वन विभाग द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर स्वीकृति प्रदान की जायेगी तथा अन्य मार्गों पर भी जल्द ही वन विभाग द्वारा स्वीकृति दिये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भिलाड़ू स्टेडियम के लिए स्वीकृत सड़क मार्ग पर भी आगामी 10 दिनों में वन विभाग की स्वीकृति मिल जायेगी। उन्होंने वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्गों की वन विभाग से जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त करने के साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक की प्रगति के संबंध में 05 अप्रैल 2025 को पुनः समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि लंबित सड़कों के निर्माण से संबंधित कार्यों को जल्द ही शुरू किया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को किमाड़ी मोटरमार्ग के चैड़ीकरण करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता को बनाये रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर तारकोल से सड़कें बनाना संभव न हो वहां टाईल्स द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाए। इस अवसर पर बैठक में पीसीसीएफ आरके मिश्र, एचओडी पीडब्ल्यूडी राजेश शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar






