Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 06 Apr 2025 826

ऋषिकेश विधायक ने किया संजय झील का स्थलीय निरीक्षण.


ऋषिकेश विधायक ने किया संजय झील का स्थलीय निरीक्षण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एव ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश में संजय झील का वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह झील क्षेत्र समय के साथ कुछ चुनौतियों का सामना कर रही है। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने झील की सुंदरता को प्रभावित कर रही अनावश्यक घास को तुरंत हटाने के लिए डीएफओ देहरादून को निर्देशित किया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु झील क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी और वन कर्मियों द्वारा रात्रिकालीन गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 20 सोलर लाइट्स लगाने की घोषणा की। निरीक्षण के दौरान मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एव ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा की हमारा उद्देश्य संजय झील की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखते हुए इसे एक स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक स्थल बनाना है तथा हम सभी के प्रयासों से ही आज भी संजय झील जीवंत है तथा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र है।