पूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार : गणेश जोशी
प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का उच्चीकरण किया जाए
संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजने के निर्देश
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 03 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का उच्चीकरण किया जाए तथा सैनिक कल्याण के भवन के जीर्णाेद्धार सहित शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वर्षीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार सृजन की दिशा में काम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में छूट देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







