Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 31 Mar 2025 634

उत्तराखण्ड को मिली 293.75 करोड़ की धनराशि,ग्राम्य विकास मंत्री ने केंद्र सरकार का जताया आभार.

 
उत्तराखण्ड को मिली 293.75 करोड़ की धनराशि,ग्राम्य विकास मंत्री ने केंद्र सरकार का जताया आभार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 31 मार्च। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में चतुर्थ किश्त के रूप में राज्य के लिए 293.75 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 865.49 करोड़ की राशि भारत सरकार द्वारा अवमुक्त की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर PMGSY-III के अंतर्गत 40.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 09 मिसिंग सेतुओं की स्वीकृति के लिए इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में इन सेतुओं के निर्माण को विधिवत मंजूरी दी गई। इन 09 पुलों के निर्माण की कुल लागत 40.77 करोड़ होगी, जिसमें से 36.69 करोड़ भारत सरकार और 4.08 करोड़ राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इन सेतुओं के निर्माण से उन ग्रामीण इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण करने हेतु 46 करोड़ 64 लाख 70 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है।इस धनराशि का उपयोग उन परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन में किया जाएगा, जो किसी कारणवश अधूरी रह गई थीं। ग्राम्य मंत्री गणेश जोशी ने इस सहयोग के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को और गति मिलेगी, जिससे जनता को आवागमन में सुविधा होगी।