पुलिस उपाधीक्षक ने किया रात्री ड्यूटियों का निरीक्षण
पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ की रात्री ड्यूटियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से विस्तृत बातचीत की और उनकी ड्यूटी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी ने सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क और चौकस रहने की हिदायत दी और आगामी ईद के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। नवरात्रो और ईद के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्री ड्यूटी के दौरान विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से गश्त, चेकिंग और निगरानी की गतिविधियाँ बढ़ाने की बात की, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








