सेलाकुई क्षेत्र में दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत अंबेडकर बस्ती, श्मशान घाट के पास बस्ती, अकबर कॉलोनी जमनपुर में पुलिस टीमो द्वारा वहाँ निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारो के सत्यापन किये गये। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 150 से अधिक बाहरी ब्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों के सत्यापन किये गए तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 50 मकान मालिकों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुए उनका 05 लाख रूपये का जुर्माना किया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








