Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 30 Mar 2025 701

डीएम के साहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित.

डीएम के साहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित 
जब डीएम ने तरेेरी नजर तब निकला हल
देहरादून। व्यासी प्रतिकर मामला लखवाड़ प्राजेक्ट की चाल धीमी कर रहा था। डीएम के सामने मामला आते ही डीएम ने सम्बन्धित प्रभावितों के साथ बैठक बुलाकर एसडीएम व यूजेवीएन को 15 दिन में मामला निस्तारण के निर्देश दिए थे। जिसके फलस्वरूप प्रभावितों को प्रतिकर धनराशि के चौक वितरित कर दिए गए हैं। व्यासी परियोजना के  ग्राम लौहारी  के हितबद्ध व्यक्तियों को बंजर भूमि पर स्थित परिसम्पति का प्रतिकर चौक भी वितरित भी किए गए। लगभग 4 वर्षों से प्रतिकर मुआवजे के लिए विभिन्न फोरम पर आवाज उठा रहे लौहारी निवासियों की समस्या का समाधान हो गया है जिस डीएम ने विगत माह बैठक लेते हुए यूजेवीएन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के फलस्वरूप संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात तथा एसएलओ स्मृति परमार के प्रयासों से कुल 27 परिवारों को लभगभ 26 लाख के चैक वितरित किए। जिससे जनमानस में सरकार के प्रति विश्वास बढा है तथा क्षेत्र में परियोजनाओं को धरातल पर उतारने को जनमानस का सहयोग मिलने लगा है।