Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 20 Mar 2025 754

राज्यपाल ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात .


राज्यपाल ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून/नई दिल्ली 20 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, पुलिस प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण सहित उत्तराखण्ड में सहकारिता के माध्यम से होमस्टे, हनी, अरोमा, और श्रीअन्न को प्रोत्साहित किए जाने आदि विषयों पर चर्चा की।