Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 27 Feb 2025 830

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रत्येक दृष्टि से सफल : भगवत प्रसाद मकवाना.


प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रत्येक दृष्टि से सफल : भगवत प्रसाद मकवाना
भाजपा सरकार सफाई कर्मचारी और गरीबों की हितेषी पार्टी : मकवाना 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 27 फरवरी। आज प्रयागराज महाकुंभ 2025 के समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ द्वारा सफाई कर्मियों के साथ सहभोज किए जाने, आउटसोर्स सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 16 000 किए जाने, बोनस रुपए 10000 किए जाने, बीमा राशि बढ़ाकर रुपए 5 लाख किए जाने तथा स्वच्छता अभियान में अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री, मंत्री गणों के साथ प्रतिभाग किए जाने के लिए राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मैं प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रत्येक दृष्टि से सफल रहा जिसमें देश और दुनिया के लगभग 66 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में पुण्य डुबकी लगाई। महाकुंभ में स्वच्छता एवं सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं अत्यंत उच्च श्रेणी की रही। महाकुंभ 2025 में कई कीर्तिमान स्थापित किये। महाकुंभ के आयोजन से उत्तर प्रदेश की आर्थिकी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। श्री मकवाना ने कहा कि भाजपा सरकार सफाई कर्मचारी और गरीबों की हितेषी पार्टी है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना ने योगी का इन ऐतिहासिक निर्णयो के लिए वाल्मीकि समाज की ओर से हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट किया है। पिछले प्रयागराज कुंभ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सफाई कर्मियों के पांव धोकर उनको सम्मानित करना ,कोरोना महामारी के समय सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित करना, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी 2022 में सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 15000 किया गया तथा भगवान वाल्मीकि जयंती 2024 के अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांति कारी मोर्चा के आयोजन में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने सफाई कर्मचारियों का बीमा मुख्यमंत्री की सहमति से रुपए 5 लाख किया जो अत्यंत सराहनीय कदम है। इससे स्पष्ट होता है कि वाल्मीकि समाज सफाई कर्मियों की सच्ची हितैषी पार्टी भाजपा ही है।