देहरादून, 25 फरवरी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से जहां विद्यालय को कई सौगात मिली, वही विद्यालय की बालिकाओं ने डीएम को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल में दसवीं कक्षा के बाद विज्ञान वर्ग में बायो तथा कॉमर्स न होने पर दसवीं के बाद इन विषयों हेतु विद्यार्थियों को शहर में दूर के स्कूलों में जाना पड़ता है जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उनकी ओर से सीबीएससी को प्रस्ताव बनाएं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के अध्यापकों से पूछा कि उनको उपकरण फर्नीचर आदि जो भी कमी है वह बताएं सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। अध्यापिकाओं ने बताया की विद्यालय में 150 बालिकाएं हैं जबकि 50 स्टडी टेबल है, जिस पर डीएम ने 100 स्टडी टेबल मौके पर ही स्वीकृत की। वही स्कूल की भजन माता की सुविधा के लिए रोटी मेकर मशीन लगाने की भी निर्देश दिए इसके लिए बजट का प्रावधान किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की स्कूल की लाइब्रेरी को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए, स्कूल लाइब्रेरी में एटलस, डिक्शनरी, कंपटीशन की मैगजीन, महापुरुषों की जीवनी अंग्रेजी समाचार पत्र आदि ज्ञानवर्धक पुस्तक रखने की भी निर्देश दिए। स्कूलों में खेल अवस्थाना सुविधा विकसित करने तथा स्कूल में योग टीचर कंप्यूटर टीचर तथा कराटे कोच रखने की भी स्वीकृति दी। वही बालिकाओं की सुरक्षा हेतु तीन नई महिला सुरक्षा गार्ड रखने की भी निर्देश दिए जबकि पूर्व में तीन महिला सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं अब इनकी संख्या 6 हो जाएगी। वही स्कूल में पानी के उचित संयोजन के लिए एसडीएम चकराता को निर्देशित किया कि जल संस्थान से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाई जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, प्रधानाचार्य अनोखे लाल, वार्डन शीला नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








